Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

the-police-said-f-ke...

पुलिस ने कहा, 'केतन जिंदा है' तो बदल गए थे सिया के चेहरे के एक्सप्रेशन"

जांच में सामने आया हत्या से पहले कैफे में रची गई थी साजिश

News Image

केतन अग्रवाल और सिया गोयल

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब पीड़ित परिवार ने कई नए दावे किए हैं। केतन के पिता विशाल अग्रवाल का कहना है कि घटना वाले दिन ही उन्हें सिया गोयल पर शक हो गया था। उनके मुताबिक, जब एक महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि केतन अभी जिंदा है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए, तब सिया के एक्सप्रेशन अचानक बदल गए। इसके बाद उसने परिवार के सवालों का भी जवाब नहीं दिया।

केतन का मुंह बंधा हुआ था

विशाल अग्रवाल ने बताया कि 18 जून को सिया की मां का फोन आया था कि केतन लोहगढ़ किले से गिर गया है। परिवार मौके पर पहुंचा तो केतन को खाई से बाहर निकाला जा चुका था। उन्होंने दावा किया कि उसका मुंह बंधा हुआ था और चेहरा खोलकर पहचान करनी पड़ी।

पिता ने यह भी कहा कि केतन को सिया के अफेयर की जानकारी नहीं थी, लेकिन उसका फोन लगातार बिजी रहने पर उसे शक जरूर हुआ था।

खबरों की अविरल धारा

हत्या से एक दिन पहले कैफे में मिले

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले सिया और उसका प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे, जहां लोहगढ़ किले पर हत्या की साजिश रची गई। जांच में यह भी सामने आया है कि अगर पहली योजना नाकाम रहती तो बाद में सड़क हादसे के जरिए हत्या करने का बैकअप प्लान भी तैयार किया गया था। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें

मंगेतर की बोलने की समस्या और हेयर विग से नाराज थी सिया

×