कचौरी खाते रह गया व्यापारी का कर्मचारी, स्कूटी से 20 लाख रुपए ले उड़े बदमाश
हेलमेट पहने दो बदमाश CCTV में कैद
स्कूटी से 20 लाख रुपए ले उड़े बदमाश
जयपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े 20 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। नाहरगढ़ थाना इलाके में कपड़ा व्यापारी के लिए कलेक्शन करने वाला कर्मचारी कचौरी खाने रुका था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश उसकी स्कूटी के पायदान पर रखा कैश से भरा बैग उठाकर फरार हो गए।
घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है। सिरोही निवासी चंपालाल (50) जयपुर में कपड़ा व्यापारी के यहां कलेक्शन का काम करता है। नाहरगढ़ इलाके में कलेक्शन के लिए पहुंचने के दौरान वह कचौरी खाने रुका और बैग स्कूटी के आगे रख दिया।
हेलमेट के कारण चेहरे नहीं आए नजर
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे CCTV फुटेज में उनके चेहरे साफ नहीं दिखे। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास नाकाबंदी कराई, लेकिन फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें