Thursday, 16 April 2026

Home / Bharat /

bihar-assembly-elect...

बिहार में बुझ गई लालटेन, खिल गया कमल, चल गया तीर

एनडीए को बंपर जीत मिली, 202 सीट मिली, महागठबंधन बुरी तरह निपटा 35 सीट पर सिमटा

News Image

बिहार में बीजेपी और जेडीयू सबसे आगे, चिराग पासवान 19 सीट जीते

पटना।

बिहार विधानसभा चुनाव में मोदी-नीतीश-चिराग की जोड़ी ने कमाल कर दिया। 202 सीटों पर जीत दर्ज कर विपक्षी महागठबंधन की हवा निकाल दी। महागठबंधन सिर्फ 35 सीट जीत पाया। भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभरी। बीजेपी का स्ट्राइक रेट शानदार रहा। एनडीए घटक दलों में भाजपा 101 सीट पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें 89 सीट जीती। जेडीयू ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 85 सीट जीती। लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास ने 19 सीट पर जीत दर्ज की। साथ ही जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवामी माेर्चा ने 5 सीट पर जीत दर्ज की। राष्ट्रीय लोक मार्चा ने भी चार सीट जीतकर इतिहास रच गया।

दूसरी तरफ महागठबंधन में आरजेडी सबसे अधिक सीट पर चुनाव लड़कर सिर्फ 25 सीट जीत पाई। सहयोगी कांग्रेस 6 सीट पर जीती। इसके अलावा महागठबंधन में CPI ML L ने 2 सीट, CPI M ने एक सीट और IIP पार्टी ने एक सीट जीती।

अकेले चुनाव लड़ने वाली असदुद्दीन आवैसी की पार्टी AIMIM ने 5 सीट जीती। बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने भी एक सीट जीत ली। रामगढ़ सीट से बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव 30 वाटों से जीते। उन्होंने भाजपा के अशोक कुमार सिंह को हराया।

सबसे बड़ी जीत

रुपौली विधानसभा सीट से जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल 73572 वोटो से जीत गए। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती (पूर्व मंत्री) को हराया।

सबसे छोटी जीत

संदेश विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी राधा चरण शाह ने 27 वाेट से जीत दर्ज की है। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी दीपू सिंह को हराया है।

दिग्गज जीते

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तारापुर से जीत गए। दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी लखीसराय सीट से आसान जीत दर्ज की। दरभंगा की अलीनगर सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर चुनाव जीत गई हैं। मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह 28,206 मतों से जीत गए। भाजपा नेता मंगल पांडे ने सीवान विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। तेजस्वी यादव ने भी राघोपुर से जीत हासिल की।

सोशल मीडिया के स्टार हारे

खबरों की अविरल धारा

लालू के बडे़ बेटे तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। दिग्गज बीमा भारती चुनाव हार गई। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल और रितेश पांडे भी चुनाव हार गए।





:

यह भी पढ़ें

मोदी-नीतीश की हवा में उड़ गया लालू का लाल

×