डीडवाना में चाचा ने कुल्हाड़ी से की भतीजी की हत्या, बचाने आई दादी भी घायल
हत्या के बाद फरार आरोपी खेतों के पास मिला बेहोश
चाचा ने कुल्हाड़ी से की भतीजी की हत्या
राजस्थान के डीडवाना जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खुनखुना थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव में 40 वर्षीय ओमप्रकाश ने अपनी 16 वर्षीय भतीजी अक्षिता पर कुल्हाड़ी से करीब 40 वार कर दिए। हमले में नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। पोती को बचाने पहुंची दादी तुलछा देवी भी हमले में घायल हो गईं।
विवाद के बाद किया हमला
एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के अनुसार, आरोपी मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कुल्हाड़ी लेकर अपने चचेरे भाई भूराराम के घर पहुंचा था। अक्षिता से कहासुनी के बाद उसने हमला कर दिया। पुलिस ने FSL और MOB टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाए।
खेतों के पास बेहोश मिला आरोपी
तलाश के दौरान पुलिस को रास्ते में कीटनाशक की खाली बोतल मिली। कुछ दूरी पर आरोपी बेहोश मिला। उसे डीडवाना अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें