मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से किए...

करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से किए 150 वार

ऑनलाइन अकाउंट में पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद

अस्पताल में भर्ती घायल राखी कुमारी

अस्पताल में भर्ती घायल राखी कुमारी

बिहार के आरा में करवाचौथ के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के बाद एक पति ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी राखी कुमारी पर धारदार कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर 150 से ज्यादा वार किए। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब तीन घंटे ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। महिला को लगभग 150 टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी पति पंकज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

डेढ़ लाख रुपए को लेकर हुआ विवाद

अस्पताल में भर्ती राखी के मुताबिक, पति ने मोबाइल छीनकर फेंक दिया और फोन-पे अकाउंट में जमा करीब डेढ़ लाख रुपए के लेन-देन पर सवाल उठाए। बैलेंस चेक कराने की बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान पति ने कैंची से हमला कर दिया। राखी ने बचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं रुका।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें