मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / क्राइम /

भीलवाड़ा में 15 तोला सोने के लिए बुजुर्ग...

भीलवाड़ा में 15 तोला सोने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या

सबूत मिटाने के लिए छत पर जलाया शव हड्डियां और राख कोठारी नदी में फेंकी

मलबे से पुलिस ने हड्डियां निकलवाई

मलबे से पुलिस ने हड्डियां निकलवाई

राजस्थान के भीलवाड़ा में 15 तोला सोने की ज्वेलरी के लालच में 70 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पड़ोसी रवि तापड़िया (43) और उसके साथी हीरा सिंधी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।

मामला भीमगंज थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर का है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 12 अक्टूबर को कमला देवी कांकरिया की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को छत पर ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया। सबूत मिटाने के लिए हड्डियां और राख करीब दो किलोमीटर दूर कोठारी नदी में फेंक दीं।

15 अक्टूबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

खबरों की अविरल धारा

कमला देवी की बहू रवीना ने 15 अक्टूबर को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पड़ोसी रवि पर शक हुआ। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर JCB की मदद से नदी से हड्डियां बरामद कीं।

यह भी पढ़ें