मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

कोटा में एक दिन में दो स्टूडेंट की मौत

कोटा में एक दिन में दो स्टूडेंट की मौत

JEE व NEET की कर रहे थे तैयारी

बढ़ते सूसाइड के मामले

बढ़ते सूसाइड के मामले

राजस्थान के कोटा में रविवार को दो स्टूडेंट की मौत के मामले सामने आए। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रात करीब 10 बजे JEE की तैयारी कर रहे 16 वर्षीय छात्र का शव पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला। वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था और छह महीने पहले ही कोटा आया था।

इससे पहले रविवार सुबह NEET की तैयारी कर रहा 19 वर्षीय छात्र हॉस्टल के बाथरूम में बेहोश मिला था। उसे MBS अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छात्र बिहार के दरभंगा का निवासी था।

लापरवाही का आरोप

खबरों की अविरल धारा

मृतक छात्र के चचेरे भाई का आरोप है कि छात्र 17-18 घंटे से कमरे से बाहर नहीं आया था, इसके बावजूद हॉस्टल संचालक ने उसकी सुध नहीं ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें