Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

he-didn-t-like-the-s...

मंगेतर की बोलने की समस्या और हेयर विग से नाराज थी सिया

हकलाना और विग लगाना पसंद नहीं था, इसलिए मार दिया!

News Image

केतन अग्रवाल, सिया गोयल

हकलाना और हेयर विग लगाना। क्या ये बात किसी की जान लेने का कारण बन सकती हैं। शायद नहीं। लेकिन पुणे मर्डर केस में इन दो कमियों की वजह से केतन अपनी जान गंवा बैठा। पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान सामने आए इन दो पहलुओं ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सिया गोयल अपने मंगेतर केतन के विग लगाने और हकलाने की आदत से खुश नहीं थी। जांच में सामने आया है कि सिया शादी नहीं करना चाहती थी और उसने केतन से यह बात कही भी थी। हालांकि, केतन ने कथित तौर पर सगाई तोड़ने से इनकार कर दिया। पुलिस का मानना है कि इसी दौरान दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ता गया।


खबरों की अविरल धारा

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि सिया और उसके परिवार को पहले से पता था कि केतन हेयर विग का पैच लगाता है। अगर उन्हें यह स्वीकार नहीं था तो शादी से इनकार कर सकते थे, लेकिन यह किसी की जान लेने की वजह नहीं हो सकती।18 जून को केतन और सिया पुणे के लोहगढ़ किले पर गए थे, जहां खाई में गिरने से केतन की मौत हो गई। पुलिस का आरोप है कि सिया ने अपने कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें

बहन के शक ने खोल दिया भाई की हत्या का राज

×