Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

young-man-fleeing-wi...

6 बच्चों की मां संग भाग रहा था युवक, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

गांव से निकलते समय महिला के ससुराल पक्ष ने दोनों को पकड़ लिया

News Image

मृतक मागाराम

बाड़मेर में प्रेम संबंधों के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय मागाराम का छह बच्चों की मां से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था। शुक्रवार सुबह वह महिला को साथ लेकर गांव से निकल रहा था, तभी महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों को देख लिया।

आरोप है कि परिजनों ने मागाराम को पकड़कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि महिला वापस अपने घर चली गई।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। वह लौटकर आया तो घर के पास युवक का शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

खबरों की अविरल धारा

शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें
×