train-accident-in-bi...
लोको पायलट की लापरवाही से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा हादसा
मालगाड़ी पर चढ़ गई पैसेंजर ट्रेन
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक पैसेंजर ट्रेन लाल खदान में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन से अधिक घायल है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। मौके पर 140 टन का ब्रेक डाउन क्रेन लाया गया है, जिसके जरिए रेलवे ट्रैक से क्षतिग्रस्त कोच को हटाया। मृतक के परिजनों को 15-15 लाख रुपए मुआवजे मिलेंगे। 10 लाख केंद्र की तरफ से और पांच लाख रुपए राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।