Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

sonam-wangchuk-hospi...

21 दिन के अनशन के बाद सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, जंतर-मंतर पर हंगामा

अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल

News Image

वांगचुक को उठाकर एंबुलेंस तक ले जाते पुलिस

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई। इस दौरान सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाया, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बन गई। वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे। उनकी लगातार बिगड़ती सेहत और वजन में करीब 9.5 किलोग्राम की कमी के बीच यह कदम उठाया गया।

दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही 

इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। तभी मंच से नीचे आकर बैठे दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। इससे दीपके बेहद असहज हो गए। ये देख वहां मौजूद लोग भी हैरान हो उठे। दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में वांगचुक की रोजाना मेडिकल जांच और जरूरत पड़ने पर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

खबरों की अविरल धारा

×