CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को 7 दिन बाद जमानत
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने लिया था हिरासत में
सौरव दास और आशुतोष रांका की हुई जमानत
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) से जमानत मिल गई है। दोनों नेताओं को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। वे 8-10 समर्थकों के साथ तिरंगा लेकर वहां पहुंचे थे।
दरअसल, सरकार ने 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद अगले दिन दोनों नेता वहां पहुंचे। शांति संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में उन्हें पांच दिन के लिए जेल भेजा गया। 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई थी।
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती देने के लिए रिवीजन पिटीशन का विकल्प उपलब्ध है, इसलिए सीधे अनुच्छेद 226 के तहत याचिका दाखिल करने की जरूरत नहीं थी। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपनी याचिकाएं वापस ले लीं।
यह भी पढ़ें