बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत
खराब मौसम के बीच हुआ हादसा
नीचे गिरने के बाद हेलिकॉप्टर में लगी आग, हादसे के बाद मौके पर बिखरा मलबा
उत्तराखंड में शुक्रवार को बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हो गया। बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने सभी के शव बरामद कर लिए हैं।
हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर पहुंचने के दौरान उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई।
खराब मौसम के बीच हुआ हादसा
हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था। इसमें पायलट कैप्टन हिमांशु और पांच यात्री सवार थे। सभी यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बीच यह हादसा हुआ। एहतियातन कंपनी के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ानें रोक दी गई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया।
यह भी पढ़ें