मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / भारत /

सोनिया गांधी की किताब पर होगा ‘तमाशा’!

सोनिया गांधी की किताब पर होगा ‘तमाशा’!

10 नवंबर को रिलीज होगा संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव, सोनिया बोलीं- अब अपनी कहानी खुद बताऊंगी

सोनिया गांधी

सोनिया गांधी

सोनिया गांधी अपनी जिंदगी की कहानी अब खुद दुनिया के सामने रखने जा रही हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी किताब आने पर कुछ ‘तमाशा’ जरूर होगा। दशकों से लोग उनकी कहानी सुनाते और बताते रहे हैं, लेकिन अब अपनी बात कहने की बारी उनकी है।

सोनिया गांधी का संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को रिलीज होगा। मंगलवार को उन्होंने X पर किताब का नया वीडियो साझा किया। वीडियो में वह किताब के पन्ने पलटते हुए अपनी कहानी खुद बताने की बात करती नजर आती हैं। पिछले हफ्ते X से जुड़ने के बाद यह उनकी दूसरी पोस्ट है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें