मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / भारत /

शरद पूर्णिमा के साथ ही राजस्थान में सर्द...

शरद पूर्णिमा के साथ ही राजस्थान में सर्दी ने दी दस्तक, 29 अक्टूबर से बारिश का अलर्ट

फतेहपुर और माउंट आबू में 13 डिग्री तक गिरा पारा

आंधी-बारिश की चेतावनी

आंधी-बारिश की चेतावनी

शरद पूर्णिमा के साथ ही राजस्थान में सर्दी ने हल्की दस्तक दे दी है। हालांकि अगले तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।

अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ने लगा है। रविवार रात फतेहपुर (सीकर) और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरोही में भी पारा गिरकर 14.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके बाद 29 अक्टूबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

15 से ज्यादा शहरों में 20 डिग्री से नीचे रहा पारा

खबरों की अविरल धारा

दिन में धूप सुहावनी रहने के बावजूद रातें ठंडी होने लगी हैं। रविवार को प्रदेश के 15 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में दिन के समय गर्मी बरकरार है। यहां अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

यह भी पढ़ें