मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / भारत /

‘मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा’- खड़गे

‘मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा’- खड़गे

लोगों ने टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता की कर दी पिटाई

खड़गे पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह में पहुंचे थे

खड़गे पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह में पहुंचे थे

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। बापू सभागार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने कहा कि मोदी सरकार विद्रोह के बिना नहीं हटेगी।

इस पर खड़गे ने गुस्से में कहा, ‘मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा।’ उन्होंने यह बात तीन बार दोहराई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता की पिटाई कर दी।

मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे पर प्रधानमंत्री के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी प्रधानमंत्री और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुकी है। शाह ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पर अभद्रता की सीमाएं पार करने का आरोप लगाया।

खबरों की अविरल धारा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी बयान की निंदा करते हुए राहुल गांधी और खड़गे से माफी मांगने की मांग की।

यह भी पढ़ें