मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / भारत /

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से 5 राज्यों में...

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से 5 राज्यों में भारी बारिश, 125 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

ओडिशा के 5 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, केरल में रेड अलर्ट

पुडुचेरी में शनिवार रात से बारिश जारी

पुडुचेरी में शनिवार रात से बारिश जारी

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। इसे ‘अर्नब’ नाम दिया गया है। इसके प्रभाव से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश में 26 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम को देखते हुए ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज तथा आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुडुचेरी में शनिवार रात से लगातार बारिश जारी है। तमिलनाडु के इरोड जिले में भारी बारिश के चलते कोडिवेरी बांध पर रविवार को लगातार दूसरे दिन पर्यटकों की एंट्री बंद रही।

खबरों की अविरल धारा

वहीं, केरल में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में रेड अलर्ट जारी है। इन जिलों में शैक्षणिक संस्थानों और पर्यटन स्थलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें