मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / भारत /

गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप, स...

गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से मांगा जवाब

12 अक्टूबर को कोर्ट तक मार्च के दौरान हुई घटना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें एक गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप लगाया गया है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच के सामने वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने मामला उठाया। याचिका के मुताबिक, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के दौरान राहुल गांधी ने पत्रकार को गेट की ओर धक्का दिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। याचिकाकर्ता का दावा है कि यह घटना भीड़ की सामान्य धक्का-मुक्की नहीं थी।

खबरों की अविरल धारा

याचिका में राहुल गांधी समेत कथित घटना में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने और मुआवजा देने की मांग की गई है। गौरव भाटिया ने 16 अक्टूबर को भी अदालत से इस मामले पर सुनवाई का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें