दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे राजपाल यादव, मंत्री के व्यवहार पर उठाए सवाल
मंच पर हुई कहासुनी के बाद कई सितारों ने जताई नाराजगी
मंच पर गायक दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने गायक का समर्थन किया है। एक कार्यक्रम में मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर फटकार लगाई थी और उन पर शराब पीने का आरोप लगाया था।
राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मंत्री के व्यवहार पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते और इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। राजपाल के मुताबिक, सार्वजनिक मंच पर वरिष्ठ कलाकार के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना मंत्री के पद के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कला को खरीदा नहीं जा सकता।
इस विवाद पर अनुपम खेर, कपिल शर्मा, बादशाह, मीका सिंह, शान और जैस्मीन भसीन सहित कई हस्तियों ने भी प्रतिक्रिया दी। जैस्मीन ने कहा कि कलाकार से कोई शिकायत हो तो निजी तौर पर बात करनी चाहिए। मंच पर किसी कलाकार का अपमान करना उचित नहीं है।
यह भी पढ़ें