मुख्य सामग्री पर जाएं

Monday, 2 November 2026

Home / भारत /

- 20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहता हूं...

- 20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहता हूं...

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन पहुंचा, स्वास्थ्य बिगड़ा

डॉक्टर्स की निगरानी में सोनम वांगचुक

डॉक्टर्स की निगरानी में सोनम वांगचुक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सोनम वांगचुक का अनशन शुक्रवार को 20वें दिन में पहुंच गया। उन्होंने समर्थकों से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि वह हर हाल में उस दिन तक जीवित रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह शारीरिक रूप से कमजोर जरूर हैं, लेकिन मानसिक रूप से मजबूत हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, लंबे अनशन के कारण उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा है और अंगों के प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। इसी बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को वांगचुक की रोजाना मेडिकल जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

खबरों की अविरल धारा