दशहरे पर PM मोदी और प्रियंका गांधी ने किया रावण दहन
दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला में हिस्सा लेने वाले कलाकारों की पीएम ने आरती उतारी
PM मोदी ने किया रावण दहन
देशभर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला में हिस्सा लेने वाले कलाकारों की आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण दहन किया।
वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लाल किले में आयोजित नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के दशहरा कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने भी तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया।
हरियाणा के पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया गया। इसे देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बताया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 90 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ। इस आयोजन को देखने के लिए करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे। देशभर में हुए इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया।
यह भी पढ़ें