Tuesday, 15 September 2026

Home / Bharat /

sanjay-k-agarwal-app...

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बनें संजय के. अग्रवाल

पुष्पेंद्र भाटी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चीफ जस्टिस नियुक्त

News Image

राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने संजय के. अग्रवाल

राजस्थान हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त को उनके नाम की सिफारिश की थी। इसके बाद रविवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया।

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर विवाद सामने आया था। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने CJI सूर्यकांत को पत्र लिखकर राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की मांग की थी।

जस्टिस मेहता ने 2, 10 और 17 अगस्त को लिखे पत्रों में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर अधिकारों के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि शर्मा साथी न्यायाधीशों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं और खुद को CJI का करीबी बताते हैं। जस्टिस मेहता ने स्थायी सीजे की नियुक्ति में हो रही देरी को संस्था के हित के खिलाफ बताया था।

खबरों की अविरल धारा

इसी के साथ राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को प्रमोशन देकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी पत्नी नूपुर भाटी भी राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को हटाने की मांग

×