political-uproar-in-...
वीरांगनाओं को कायर कहना इतिहास और मातृशक्ति का अपमान
CP जोशी बोले- ‘यह दिमागी नक्सली सोच’
रानी पद्मावती के जौहर को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के विवादित बयान ने राजस्थान की सियासत को गरमा दिया है। चित्तौड़गढ़ में विरोध और आक्रोश के बीच अब भाजपा नेता भी इस मुद्दे पर मुखर हो गए हैं। चित्तौड़गढ़ सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के गौरवशाली इतिहास को लेकर एक खास मानसिकता का उदाहरण बताया।
सीपी जोशी ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए इतिहास और वीरांगनाओं के बलिदान पर सवाल उठाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने इसे ‘दिमागी नक्सली सोच’ बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐसी मानसिकता को लेकर देश को आगाह कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि चित्तौड़ की धरती पर अकबर और अलाउद्दीन खिलजी जैसे आक्रमणकारियों के हमले हुए, लेकिन यहां के लोगों ने हर दौर में स्वाभिमान और वीरता कायम रखी। चित्तौड़ दुर्ग तीन ऐतिहासिक जौहरों का साक्षी रहा है। रानी पद्मावती, रानी कर्णावती और रानी फूल कंवर सहित वीरांगनाओं के बलिदान चित्तौड़ की पहचान का हिस्सा हैं।
जोशी ने कहा कि सैकड़ों वर्ष पुरानी घटनाओं को आज के नजरिए से देखना उचित नहीं है। उस समय महिलाओं की अस्मिता और सम्मान पर खतरा था, ऐसे हालात में किए गए जौहर को कायरता कहना उन वीरांगनाओं के त्याग और चित्तौड़ की मातृशक्ति का अपमान है।
यह भी पढ़ें