supreme-court-justic...
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने लगाया अधिकारों के दुरुपयोग करने का आरोप
एक्टिंग चीफ जस्टिस को हटाने की मांग
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में CJI सूर्यकांत को पत्र लिखा है। पत्र में जस्टिस मेहता ने आरोप लगाया कि जस्टिस शर्मा एक्टिंग चीफ जस्टिस के अधिकारों का कथित तौर पर दुरुपयोग कर रहे हैं। जस्टिस मेहता के मुताबिक, जस्टिस शर्मा साथी जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं और खुद को CJI का करीबी बताते हैं। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी चीफ जस्टिस नियुक्त करने की मांग की है।
ईमानदारी को लेकर भी उठाए सवाल
पत्र में जस्टिस मेहता ने कहा कि उन्हें जस्टिस शर्मा के न्यायिक कामकाज को लेकर कई शिकायतें मिली हैं, जो पहली नजर में उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़े करती हैं। उनके अनुसार, राजस्थान दौरे के दौरान हाईकोर्ट के कई जजों ने उनसे जस्टिस शर्मा के व्यवहार को लेकर शिकायत की।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निजी दुश्मनी के चलते कुछ न्यायिक अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें