मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / क्राइम /

महिला मजदूर ने अस्मत नहीं दी, जान दे दी

महिला मजदूर ने अस्मत नहीं दी, जान दे दी

जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में वाटिका रिंग रोड के पास महिला की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने वाला गिरफ्तार

पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने वाला गिरफ्तार

जयपुर में एक महिला मजदूर ने अस्मत बचाने के लिए जान दे दी। सांगानेर सदर थाना इलाके में वाटिका रिंग रोड के पास महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने उसकी हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा ठेकेदार महिला को मजदूरी के बहाने सुनसान प्लॉट में ले गया। महिला के साथ गलत हरकत करने लगा तो महिला ने उसका विरोध किया। इस पर ठेकेदार ने पत्थर से सिर पर वार कर महिला की हत्या कर दी और लाश वहीं छोड़कर फरार हो गया।

मामला जयपुर साउथ के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में वाटिका रिंग रोड के पास का है। महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला मजदूरी का काम करती थी और 21 सितंबर को काम के सिलसिले में घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। अगले दिन करीब तीन बजे महिला का शव रिंग रोड के पास खेड़की गोकुलपुरा क्षेत्र में खाली प्लॉट की बाउंड्री वॉल के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे।

100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की जिला विशेष टीम और सांगानेर सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। घटनास्थल का एफएसएल, मोबाइल टीम और एमओबी टीम से निरीक्षण कराया गया तथा मौके से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस टीम ने आसपास के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि महिला 21 सितंबर को वाटिका चौकटी क्षेत्र में मजदूरी के लिए गई थी। वहां काम करने वाले मजदूरों से लगातार संपर्क कर पुलिस ने महिला के साथ काम करने वाले लोगों की पहचान और गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

कटनी एमपी का हत्या, छपरा, बारां से गिरफ्तार

खबरों की अविरल धारा

तकनीकी जांच और जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर पुलिस का संदेह नीरज पुत्र राजकुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी गांव गुड़ा, थाना ढीमरखेड़ा, जिला कटनी, मध्यप्रदेश, वर्तमान निवासी वाटिका, सांगानेर सदर क्षेत्र पर गया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी अपने गांव की ओर फरार होने की तैयारी में था। पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लगातार सूचना जुटाने के बाद उसे छबड़ा, जिला बारां से दस्तयाब कर जयपुर लाया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू की गई।

महिला ने विरोध किया तोपत्थर से सिर फोड़कर हत्या

पुलिस की पूछताछ और तकनीकी जांच के अनुसार आरोपी मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी बताया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन आरोपी ने महिला को सुनसान खाली प्लॉट में सफाई का काम करवाने के बहाने अपने साथ ले गया। वहां उसने महिला के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने भारी पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें

बेटी ने कराई मां की हत्या, पब्लिक रोड एक्सीडेंट मान रही थी, मर्डर निकला