मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / क्राइम /

BBA स्टूडेंट को 10 दिन तक बनाया बंधक, 7...

BBA स्टूडेंट को 10 दिन तक बनाया बंधक, 7 लाख की फिरौती मांगी

क्रिप्टो ट्रेडिंग के पैसों को लेकर था विवाद

आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो जब्त

आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो जब्त

जयपुर में क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग के 7 लाख रुपए के विवाद में BBA स्टूडेंट को अगवा कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्र को 10 दिन तक फ्लैट में रखकर पीटा और बाद में स्कॉर्पियो से हरियाणा ले जाकर उसके पिता से फिरौती मांगी। प्रताप नगर थाना पुलिस ने शनिवार तड़के भिवानी में कार्रवाई कर छात्र को मुक्त कराया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित नील किशोर घेटिया (23) महाराष्ट्र के नासिक का निवासी है। आरोपी नवीन नायक (24) और भागीरथ उर्फ मंगल (28) हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी जब्त की है।

खबरों की अविरल धारा

जांच में सामने आया कि 5 अक्टूबर को यूएसडीटी खरीदने के लिए नवीन ने नील को 7 लाख रुपए दिए थे। रकम परिचित को सौंपने के बाद क्रिप्टो ट्रांसफर नहीं हो पाया। पैसे वापस नहीं मिलने पर आरोपियों ने नील को बंधक बना लिया। 15 अक्टूबर की रात उसे भिवानी ले जाकर कमरे में बंद किया और पिता को वॉट्सऐप कॉल कर रकम मांगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें