दो करोड़ कैश रिश्वत में फंसा SOG का एडिशनल एसपी मुकेश सोनी
दलाल सज्जन कुमार 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, एडिशनल एसपी को भी बालोतरा में उसके घर से दबोचा
राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पकड़ा 2 करोड़ का भ्रष्टाचार
राजस्थान में एसीबी ने रिश्वत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी के उदयपुर में पोस्टेड एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के लिए प्लॉट धोखाधड़ी के एक मामले को सैटल करने के बदले 2 करोड़ रुपए कैश की रिश्वत लेते दलाल को दबोच लिया। ट्रैप सफल होते ही एडिशनल एसपी मुकेश सोनी को भी बालोतरा में उसके घर से हिरासत में ले लिया गया। उसकी पत्नी को भी उठाए जाने की जानकारी है। एसओजी के एडिशनल एसपी का दलाल और 2 करोड़ की रिश्वत लेते दलाल का पकड़े जाने की घटना राजस्थान पुलिस की सबसे दबंग विंग कही जाने वाली एसओजी की साख पर ही बट्टा है। जिसके लिए रिश्वत ली गई, ये वही पुलिस अधिकारी है, जिस पर सीओ अजमेर साउथ रहते नशीली दवा के केस में आरोपियों का नाम निकालने और धारा बदलने के आरोप लगे थे।
दो करोड़ की रिश्वत का दूसरा मामला और आपस में कनेक्शन
राजस्थान में दो करोड़ की रिश्वत का चार साल में यह दूसरा मामला है। इससे पहले अजमेर में एओजी की एडिशनल एसपी रहते दिव्या मित्तल पर दो करोड़ रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। उस मामले में चर्चा थी कि एनडीपीएस के जिस केस की दिव्या मित्तल ने जांच की थी, उसमें सीओ अजमेर साउथ रहते मुकेश कुमार सोनी ने खेल किया था। दिव्या मित्तल के अनुसंधान पर तब मुकेश कुमार को हटाया गया था। उसके कुछ दिन बाद उस केस में 2 करोड की रिश्वत मांगने के आरोप में दिव्या मित्तल को एसीबी ने अरेस्ट किया था। तब चर्चा यह थी कि दिव्या मित्तल को 2 करोड़ रुपए रिश्वत की डिमांड में झूठा फंसाया गया था। उस समय पूरा खेल रचा गया था। हालांकि दिव्या मित्तल रिश्वत डिमांड केस 2025 में खारिज हो गया।
चार लाख भारतीय मुद्रा, बाकी डमी करेंसी
एसीबी की इस कार्रवाई में देर रात तक दो पुलिस अफसर और एक दलाल समेत तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली है। एसीबी टीम ने 2 करोड़ रुपए रिश्वत की रकम की फोटो जारी की है, जिसमें कुछ नोट असली, बाकी डमी लग रहे हैं। एसीबी ने बताया कि इसमें 4 लाख रुपए भारतीय मुद्रा और बाकी डमी करेंसी है।
दलाल रंगे हाथ पकड़ा, हिरासत में दो पुलिस अफसर
एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए SOG के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी के लिए 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते उनके कथित दलाल सज्जन कुमार को ट्रैप किया। मुकदमे में मदद करने की एवज में रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। ए.सी.बी. सीआई डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। देर रात दो पुलिस अफसरों को भी पकड़ लिया बताया।
कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री के खास रहे एक आईएएस का रिश्वतेदार
जिस एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के लिए दलाल सज्जन सिंह ने रिश्वत ली गई, वह पिछली गहलोत सरकार में सीएम के खास रहे एक आईएएस अफसर का करीबी रिश्तेदार है। पता चला है कि इनता शातिर है, फेस टाइम पर ही बात करता था। एक दिन पहले ही एसीबी को परिवाद मिला और दूसरे दिन एसीबी ने 2 करोड़ की रकम के साथ दलाल को रंगे हाथों ट्रेप कर लिया, यह बड़ी कार्रवाइ है।
यह भी पढ़ें