monsoon-gathers-mome...
दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में पहुंचा मानसून
देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह गुजरात से लेकर बिहार तक पहुंच चुका है। अगले 3 से 4 दिनों में इसके कई और राज्यों में पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दिल्ली में मानसून अब जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचने की उम्मीद है।
तब तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्री-मानसून बारिश होती रहेगी। हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच चुकी है। जल्द ही यह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों में भी आगे बढ़ेगा।
यह भी पढ़ेंमानसून ने पकड़ी रफ्तार, mp-गुजरात में एंट्री, मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित