monsoon-gathers-mome...
देश के 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून
गुजरात में बारिश के कारण पहाड़ी नदी उफान पर
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अब देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया है। बुधवार को 9 दिन की देरी से मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में यह दोनों राज्यों के शेष क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। फिलहाल मानसून 22 राज्यों में सक्रिय हो चुका है और 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर करने की संभावना है।
वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश के और हिस्सों तक पहुंच सकता है।
मुंबई में भारी बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
उधर, मुंबई में मानसून की एंट्री के बाद भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। अंधेरी सब-वे में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ, जबकि एक रिटेनिंग वॉल गिरने और पेड़ उखड़ने की घटनाएं भी सामने आईं।
अरुणाचल प्रदेश में बाढ़
अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कीयी पन्योर जिले में बाढ़ से कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और तीन लोगों के लापता होने की सूचना है।
यह भी पढ़ेंदेश के कई हिस्सों में थमा मानसून, जून के तीसरे सप्ताह में भी बारिश का इंतजार