Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

ram-mandir-offering-...

चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

जल्द होगा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का पुनर्गठन

News Image

राम मंदिर चढ़ावा विवाद

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्थाओं से अलग कर दिया गया है।  सूत्रों के अनुसार चंपत राय के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी। वहीं, ट्रस्टी अनिल और गोपाल राव की मंदिर व्यवस्था में बड़ी भूमिका थी। एक हफ्ते पहले सीएम योगी अयोध्या दौरे पर थे। उस वक्त चंपत राय को उनके दौरे से दूर रखा गया था, तभी से यह कहा जा रहा था कि उन्हें हटाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट का जल्द पुनर्गठन किया जा सकता है।

8 आरोपी जेल भेजे गए

खबरों की अविरल धारा

इधर, चढ़ावा मामले में गुरुवार को ट्रस्ट सदस्य की शिकायत पर पहली एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें

17 प्रमुख लोगों पर fir और ट्रस्ट के पुनर्गठन की सिफारिश

×