jagan-gurjar-murder-...
कुख्यात दस्यु रहे जगन गुर्जर की संदिग्ध मौत का मामला
सिविल लाइन थाने में होगी पूछताछ
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी विष्णु सिंह को प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से सिविल लाइन थाने लाया गया, जहां पुलिस हत्या के कारण और पूरी साजिश की जांच कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई, इसके पीछे असली मकसद क्या था और क्या वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।
अधिकारियों के अनुसार, अब तक जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या के पीछे की पूरी कहानी और अन्य संभावित राज सामने आ सकेंगे।
यह भी पढ़ें