10-year-old-boy-went...
रातभर तलाश के बाद कच्चे जोहड़ से मिला शव
घर से खेलने निकले 10 वर्षीय बालक की जोहड़ में डूबने से मौत
बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में 10 वर्षीय बालक की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। 5वीं कक्षा का छात्र सूर्य बुधवार शाम स्कूल से लौटने के बाद खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया।
परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर उसकी तलाश की। गुरुवार सुबह गांव के पास बने कच्चे जोहड़ के किनारे उसकी चप्पलें मिलीं। इसके बाद तैराकों की मदद से जोहड़ में खोजबीन की गई, जहां से कुछ देर बाद बालक का शव बरामद हुआ। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।