Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

demand-to-transfer-p...

जगन की हत्या के बाद पप्पू गुर्जर को दूसरी जेल भेजने की मांग

शव लेने से परिवार ने किया इंकार, CBI जांच हो

News Image

अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे जगन गुर्जर के परिजन

चंबल के बीहड़ों में कभी आतंक का पर्याय रहे कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों ने हत्या को साजिश करार देते हुए जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार सुबह परिजन अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और मांगें पूरी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया।

जगन गुर्जर के बेटे आसाराम ने आरोप लगाया कि पहले एक मारपीट के मामले में समझौता होने के बावजूद उनके पिता को दोबारा अवैध हथियार बरामदगी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बाद में उन्हें धौलपुर जेल से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट किया गया, जहां उनकी हत्या हो गई।

खबरों की अविरल धारा

परिजनों ने आशंका जताई है कि अजमेर जेल में बंद जगन के भाई पप्पू गुर्जर की जान को भी खतरा है। उन्होंने पप्पू को भरतपुर या धौलपुर जेल में स्थानांतरित करने और पूरे मामले की CBI से जांच कराने की मांग की है। साथ ही सवाल उठाया कि वर्ष 2008 में 11 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर डकैत रहने के दौरान जगन को हाई सिक्योरिटी जेल में नहीं रखा गया, जबकि अब उसे वहां भेजा गया था।

यह भी पढ़ें

खूंखार दस्यु रहे जगन गुर्जर की कहानी का 'the end'

×