massive-fire-at-e-bi...
दमकल ने एक घंटे में पाया काबू, लाखों का नुकसान
ई-बाइक शोरूम में आग के बाद जली हुई स्कूटियां और क्षतिग्रस्त सामान
सूरतगढ़ कस्बे में हनुमानगढ़ बाईपास रोड स्थित करणी माता मंदिर के पास मंगलवार सुबह एक ई-बाइक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 17 नई और 9 सर्विसिंग के लिए आई पुरानी ई-स्कूटी समेत कुल 26 स्कूटियां जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा बैटरियां, स्पेयर पार्ट्स, रिपेयरिंग मशीनरी, छह वॉल फैन, लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, फॉल सीलिंग, काउंटर और फर्नीचर भी नष्ट हो गया।
सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी दुकानदार ने शटर के नीचे से धुआं निकलता देखा और शोरूम मालिक को सूचना दी। शटर खोलते ही अंदर आग की लपटें दिखाई दीं, जिसके बाद दमकल को बुलाया गया। नगर पालिका की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।