Tuesday, 15 September 2026

Home / Bharat /

cjp-spokesperson-att...

जयपुर में CJP प्रवक्ता पर हमला, 48 घंटे का अल्टीमेटम; दिलावर के इस्तीफे की मांग

सीतापुरा के स्कूल निरीक्षण के दौरान विवाद

News Image

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपुर में हमला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम पर शुक्रवार सुबह जयपुर के सीतापुरा क्षेत्र में हमला होने का मामला सामने आया है। रांका राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें मौके से जाने के लिए मजबूर किया। आरोप है कि उनकी गाड़ियों पर भी पथराव किया गया। टीम के साथ मौजूद महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी फेंकी। रांका ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान गाड़ियों के शीशे और मोबाइल फोन तोड़े गए। एक महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी शर्ट फाड़ दी गई। वहीं, टीम के एक सदस्य के हाथ में फ्रैक्चर होने की बात कही गई है। रांका ने घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है। उन्होंने हमलावरों की 48 घंटे में गिरफ्तारी और स्कूल निरीक्षण रोकने का आदेश वापस लेने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने पूरे राजस्थान में आंदोलन और दिलावर के इस्तीफे की मांग की चेतावनी दी।

अभिजीत दीपके की चेतावनी

खबरों की अविरल धारा

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि 48 घंटे में स्कूल की मरम्मत शुरू नहीं हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे जयपुर आकर स्कूल के सामने प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें

कॉकरोच को झटका'! जयपुर थप्पड़ कांड के बाद 2 लाख फॉलोअर्स कम

×