Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

cockroach-suffers-a-...

कॉकरोच को झटका'! जयपुर थप्पड़ कांड के बाद 2 लाख फॉलोअर्स कम

फॉलोअर्स ने किया अनफॉलो

News Image

24 घंटे में लाखों फॉलोअर्स जोड़ने वाली CJP के अकाउंट पर गिरे 2 लाख फॉलोअर्स

जयपुर में हुए थप्पड़ कांड के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सोशल मीडिया आंकड़ों में बदलाव देखने को मिला है। पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 2 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, 6 जून को दिल्ली में CJP के पहले प्रदर्शन से पहले इंस्टाग्राम पर पार्टी के 2.21 करोड़ फॉलोअर्स थे। इसके बाद 7 जून तक महज 24 घंटे में यह संख्या बढ़कर 2.27 करोड़ पहुंच गई थी। हालांकि 16 जून तक फॉलोअर्स की संख्या घटकर 2.25 करोड़ रह गई।

खबरों की अविरल धारा

यह गिरावट ऐसे समय में दर्ज की गई है, जब जयपुर में प्रदर्शन के दौरान पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ थप्पड़बाजी की घटना चर्चा में रही। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लगातार बहस और प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। फिलहाल पार्टी की ओर से फॉलोअर्स में आई कमी को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं CJP शिक्षा व्यवस्था, NEET पेपर लीक और अन्य छात्र मुद्दों को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

यह भी पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान cjp फाउंडर अभिजीत दीपके को पड़े थप्पड़

×