मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / क्राइम /

कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद में युवक की...

कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

देर रात घर से बाहर खींचकर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप

जसवंत सिंह

जसवंत सिंह

जोधपुर के उदयमंदिर थाना क्षेत्र में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में 23 वर्षीय जसवंत सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फलोदी के आमला निवासी जसवंत राईकाबाग में किराए के मकान में भाई प्रेम सिंह के साथ रहता था और नेशनल हैंडलूम में सेल्समैन था।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर की शाम पड़ोस में रहने वाला मोहित कुत्ता घुमा रहा था। कुत्ते के जसवंत के घर के सामने गंदगी करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि रात करीब 1:30 बजे मोहित अपने मामा दामिनी कांत और दो दोस्तों के साथ जसवंत के घर पहुंचा। दरवाजा खुलवाने के बाद आरोपियों ने जसवंत को बाहर खींचकर लाठी-डंडों से पीटा और सड़क पर छोड़कर चले गए। गंभीर हालत में जसवंत को एमजीएच में भर्ती कराया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर था। सिर में गंभीर चोटों के चलते 26 सितंबर को उसकी मौत हो गई।

खबरों की अविरल धारा

थाना अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि एफआईआर के आधार पर 27 सितंबर को मोहित, एडवोकेट लक्की और दामिनी कांत को गिरफ्तार किया गया। 28 सितंबर को कोर्ट में पेशी के बाद दो आरोपियों को पुलिस रिमांड और एक को जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें