मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

लोहार्गल में महंत सूरजदास महाराज का शव प...

लोहार्गल में महंत सूरजदास महाराज का शव पहाड़ी की तलहटी में मिला

300 मीटर गहरी खाई में घनी झाड़ियों के बीच मिला शव

महंत सूरजदास महाराज

महंत सूरजदास महाराज

झुंझुनू के लोहार्गल धाम स्थित बरखंडी बाबा मंदिर के 80 वर्षीय महंत संत सूरजदास महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे 26 सितंबर की शाम से लापता थे। शिष्यों, ग्रामीणों और पुलिस ने तलाश शुरू की तो उनका शव पहाड़ी की करीब 300 मीटर गहरी तलहटी में घनी झाड़ियों के बीच मिला।

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण शव को सुरक्षित बाहर निकालना प्रशासन और रेस्क्यू टीम के लिए चुनौती बना हुआ है। सोमवार देर शाम रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा और कठिन रास्ते के चलते शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। स्थानीय लोगों ने शव को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान तक लाने की मांग की है।

इधर, मंदिर की तिजोरी टूटी मिलने और नकदी गायब होने की बात भी सामने आई है। इसके बाद ग्रामीणों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

खबरों की अविरल धारा

लोहार्गल बंद का ऐलान

मौके पर एएसआई ज्ञान सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश सैनी और निहाल सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही। घटना को लेकर संत समाज और ग्रामीणों में नाराजगी है। शव सुरक्षित नीचे लाने की मांग को लेकर लोहार्गल बंद का ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़ें