world-cancer-day-bri...
जयपुर में हुनर फाउंडेशन की ओर से कैंसर के प्रति जन जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रभावी एवं ज्ञानवर्धक कैंसर अवेयरनेस सैशन
विश्व कैंसर दिवस
रोजाना ब्रिस्क वॉक, चीनी का सीमित सेवन, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसी आदतें अपनाकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जयपुर में हुनर फाउंडेशन की ओर से कैंसर के प्रति जन जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रभावी एवं ज्ञानवर्धक कैंसर अवेयरनेस सैशन में ये बात डॉ. उमेश खंडेलवाल ने कही। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना तथा दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलावों के माध्यम से कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. उमेश खंडेलवाल ने अपने प्रेरणादायक सत्र में बताया कि हर दिन ब्रिस्क वॉक, शुगर का सीमित सेवन, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसी आदतें अपनाकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उनका सत्र उपस्थित सभी लोगों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा।
क्या होती है ब्रिस्क वॉक
साधारण सैर से थोड़ी तेज गति से चलना है, जो एक मध्यम-तीव्रता वाली एरोबिक गतिविधि है।इसमें आप इतनी तेज चलते हैं कि पसीना आए और दिल की धड़कन बढ़ जाए, लेकिन आप सांस फूलने के बावजूद बात कर सकें (गा न सकें)। इसके लिए औसतन 5-7 किमी प्रति घंटे की गति उपयुक्त मानी जाती है।
चीनी का सीमित सेवन
हृदय रोग, मधुमेह, मोटापे और लीवर की समस्याओं को रोकने के लिए आवश्यक है डब्लूएचओ (WHO) के अनुसार, अतिरिक्त चीनी को दैनिक कैलोरी का 10% से कम और आदर्श रूप से 5% से कम रखना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड, सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैकेटबंद जूस से परहेज कर नेचुरल शुगर का सेवन करना चाहिए।
संतुलित आहार
सीधे शब्दों में संतुलित आहार एक ऐसा आहार है जो समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जिसमें कार्ब्स, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और फाइबर शामिल हैं।
नियमित स्वास्थ्य जांच
बीमारियों के लक्षण दिखने से पहले ही संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाने का एक आवश्यक चिकित्सीय मूल्यांकन है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जल्द पता लगाकर, सही इलाज, बेहतर जीवनशैली, और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करता है।
म्यूजिकल फैमिली’ ने मन माेहा
कार्यक्रम में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए हेमंत भारद्वाज एवं पूजा जयंती के समूह ‘म्यूजिकल फैमिली’ द्वारा प्रस्तुत मधुर संगीत ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विशेष अतिथि वार्तिका जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। हुनर फाउंडेशन की संस्थापक भावना बंसल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की नींव है और जागरुकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। टीम हुनर से प्रेसिडेंट रिया हिम्मतरामका, शेली अग्रवाल, दिव्या सराफ एवं माधव कट्टा की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
यह भी पढ़ें