मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / क्राइम /

अलवर में रोडवेज बस ने महिला टीचर को कुचल...

अलवर में रोडवेज बस ने महिला टीचर को कुचला, मौके पर मौत

जयपुर रोड पर भाखेड़ा के पास हादसा

अंबाला सोनी

अंबाला सोनी

अलवर में बुधवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला टीचर की मौत हो गई। हादसा जयपुर रोड पर भाखेड़ा के पास करीब 11:30 बजे हुआ। बस महिला को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान उनका सिर टायर के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया और हेलमेट भी टूट गया।

मृतका की पहचान अंबाला सोनी के रूप में हुई है। वह भाखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाकर घर लौट रही थीं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

घटना से नाराज लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी राजेश कसाना और एडीएम सिटी अंबालाल मीणा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद शव अस्पताल भिजवाया गया।

खबरों की अविरल धारा

प्रशासन ने आश्वासन दिया कि हादसे वाली जगह पर बुधवार से ही ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने का काम शुरू कराया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें