मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

कोटा नहर हादसे के 18 घंटे बाद मिले चारों...

कोटा नहर हादसे के 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, 7 लोग डूबे थे

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव

18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव

18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव

कोटा में कोटड़ी नहर में नाव पलटने से डूबे चार युवकों के शव बुधवार सुबह 18 घंटे बाद बरामद कर लिए गए। चारों के शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर मिले। हादसा मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था, जिसमें सात लोग नहर में बह गए थे।

NDRF और SDRF की टीमों ने बुधवार सुबह 5:30 बजे दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले विकास वर्मा उर्फ सुमन (22) और सूरज सिंह (22) के शव मिले। इसके कुछ घंटे बाद स्थानीय मछुआरों, नाविकों और गोताखोरों ने यश जोशी उर्फ येशू (19) का शव तलाश लिया। इसके बाद राहुल जोशी (18) का शव भी निकाल लिया गया। यश और राहुल चचेरे भाई थे।

खबरों की अविरल धारा

हादसे के दौरान एक महिला और नाविक समेत तीन लोग किसी तरह बाहर निकल आए थे। बताया गया कि नहर में मंगलवार को ही पानी छोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें