Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

wearing-high-heels-t...

री नीट एग्जाम में 'हाई हील' पहनकर पहुंचे तो भारी पड़ेगी

21 जून को होने वाली री-एग्जामिनेशन के लिए NTA की एडवाइजरी जारी

News Image

NEET UG 2026 री-एग्जाम

NEET (UG) 2026 की री-एग्जामिनेशन 21 जून को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ड्रेस कोड से लेकर परीक्षा केंद्र में ले जाने वाली वस्तुओं तक, कई नियम तय किए गए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। एनटीए के अनुसार धार्मिक प्रतीक, पगड़ी, हिजाब, कलावा या आस्था से जुड़ी अन्य वस्तुएं पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, लेकिन उन्हें जांच प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। परीक्षा हॉल में केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। वहीं मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

एक नजर में NEET UG 2026 ड्रेस कोड

क्या करें

• हल्के और साधारण कपड़े पहनें

• साधारण चप्पल या कम हील वाले फुटवियर पहनें

• पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं

• धार्मिक परिधान या प्रतीक पहनने पर समय से पहले सेंटर पहुंचें

• फुल स्लीव पहनने पर अतिरिक्त समय लेकर जाएं

क्या न करें

खबरों की अविरल धारा

• मोबाइल फोन साथ न ले जाएं

• स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन न पहनें

• धातु की वस्तुएं साथ न रखें

• भारी ज्वेलरी या एक्सेसरीज न पहनें

• बड़े बकल वाली बेल्ट पहनकर न आएं

• हाई हील्स पहनने से बचें

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के दिन किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए समय से पहले केंद्र पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें

neet री-एग्जाम में बैठेगा पेपर लीक मामले का आरोपी

×