video-of-the-car-acc...
ओवरटेक करते समय बेकाबू हुई क्रेटा, डिवाइडर से टकराकर 10 फीट हवा में उछली
अबान को प्रयागराज में दफनाया गया, तीनों भाइयों ने दिया उसे कंधा
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के 6 अगस्त को हुए हादसे का CCTV डैशबोर्ड वीडियो सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार क्रेटा एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराती दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई। हादसा झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ था।
अबान (21) अपने भाई अली से मिलने झांसी जेल जा रहा था। कार में उसके चार दोस्त भी थे। जैद गाड़ी चला रहा था, जबकि अबान आगे की सीट और उसका दोस्त सोनू पीछे बैठा था। पुलिस के अनुसार कार की रफ्तार करीब 120 किमी प्रति घंटे थी। टक्कर उसी तरफ हुई, जिस ओर अबान बैठा था। हादसे में अबान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी दीपक यादव ने लोहे की रॉड से कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला था। अबान ने मदद के लिए अपना नाम बताया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अबान के लीवर, फेफड़े और तिल्ली फटने तथा पसलियां टूटने की बात सामने आई। शरीर में ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हुई। सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने से हुई थी।
यह भी पढ़ें