vehicle-carrying-pil...
बठिंडा-बीकानेर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टेम्पो ट्रैवलर
पंजाब के बठिंडा जिले में बुधवार तड़के बीकानेर-नेशनल हाईवे पर अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बठिंडा के AIIMS में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, हादसा जोधपुर रोमाना गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और समाजसेवी संस्थाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।बताया जा रहा है कि वाहन में राजस्थान के 12 श्रद्धालु सवार थे, जो अमरनाथ यात्रा के लिए निकले थे। घायलों में शामिल बाड़मेर निवासी निखिल ने बताया कि हादसे में उनके माता-पिता, चाची और एक अन्य रिश्तेदार की जान चली गई। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान बुधवार रात अमृतसर में रुकने और गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होने की योजना थी।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें