Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

horrific-accident-on...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, 8 की मौत

दौसा जिले में एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराने के बाद स्लीपर बस धधकी उठी, इंदौर से ऋषिकेश जा रही थी बस

News Image

आग का गोला बन गई स्लीपर बस

राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोलवा थाना क्षेत्र के धनावड़ जीरो प्वाइंट के पास ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 29 यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 3 से 3:30 बजे के बीच हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि बस में फंसे 6 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 2 अन्य यात्रियों ने सिर में गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जिनका इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है। दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। हादसे में ट्रक का चालक और खलासी भी घायल हुए हैं। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि करीब 24-25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस में 39 से अधिक यात्रियों के सवार होने का अनुमान है, हालांकि अंतिम संख्या की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×