मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का दुश्मन...

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का दुश्मन बन गया उसी का पति पप्पू गिरधारी

उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू (पप्पू गिरधारी बरेली) के खिलाफ देहरादून के कैंट कोतवाली में गंभीर मामलों में एफआईआर

रेखा आर्या और पप्पू गिरधारी

रेखा आर्या और पप्पू गिरधारी

उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू (पप्पू गिरधारी बरेली) के खिलाफ देहरादून के कैंट कोतवाली में गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है। रेखा आर्या ने सोशल मीडिया पर सुबकते हुए एक वीडियो और दो ऑडियाे भी पोस्ट किए है। इन वीडियो में रेखा आर्या ने पति से खुद को खतरा बताया। जिसका पता उनको दो ऑडियो से चला। वीडियो के साथ दोनों ऑडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद उत्तराखंड के देहरादून से रेखा आर्या के निर्वाचन क्षेत्र सोमेश्वर से लेकर उनके ससुराल यूपी के बरेली तक हलचल मचा दी। ऑडियो में एक महिला पुरुष की बातचीत है, जिसमें रेखा आर्या की हत्या की साजिश की बातें हो रही हैं। इसके लिए एक बैंक अकाउंट में 25 लाख रुपए जमा कराने की बात है। यह ऑडियो कितना सही, कितना गलत है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल रेखा आर्या ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हो रही साजिश का भावुक वीडियो शेयर कर सबको भावुक कर दिया।

वीडियो, ऑडियो में क्या है पढ़े...

खबरों की अविरल धारा

  • पहली शादी छिपाना: रेखा आर्या का आरोप है कि उनके पति ने उनसे अपनी पहली शादी और बच्चों की बात छिपाई थी, जिसका पता उन्हें बाद में चला।
  • उत्पीड़न के आरोप: पति के अन्य महिलाओं के साथ कथित संबंधों का विरोध करने पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है।
  • अपमानजनक व्यवहार: शिकायत के अनुसार, सरकारी आवास पर स्टाफ के सामने उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
  • हत्या की साजिश और ऑडियो: रेखा आर्या ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला दिया है, जिसके आधार पर उन्होंने अपने पति द्वारा उनकी हत्या की साजिश रचे जाने का दावा किया है।
  • धोखाधड़ी और वित्तीय विसंगतियां: पति पर कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों के माध्यम से उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटाने का प्रयास करने का भी आरोप है।
  • सुरक्षा और स्वास्थ्य: उन्होंने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।


यह भी पढ़ें