Tuesday, 15 September 2026

Home / Bharat /

uscirf-calls-for-a-b...

भागवत के US दौरे से पहले RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने अमेरिकी सरकार से की मांग, मोहन भागवत जाने वाले हैं अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर रहेंगे

News Image

RSS प्रमुख मोहन भागवत

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने अमेरिकी सरकार से RSS पर प्रतिबंध लगाने और उसके नेताओं पर कार्रवाई पर विचार करने की मांग की है। आयोग के चेयरमैन आसिफ महमूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी RSS के सदस्य हैं और संगठन से जुड़े समूहों पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों के आरोप हैं।

आयोग ने RSS नेताओं को राजनयिक सम्मान नहीं देने और उनके साथ उच्चस्तरीय बैठकें नहीं करने की भी सलाह दी। USCIRF कमिश्नर जीन मिल्स ने धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार RSS सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। RSS प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में AHEAD के ‘यूनिवर्सल ऑननेस सेलिब्रेशंस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×