twin-daughters-missi...
11 जून से गायब हैं जुड़वा बहनें, गांव में जुटी पंचायत
पिता पर शक होने पर गांव में जुटी पंचायत
धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के फराकपुर गांव में दो जुड़वा बेटियों के लापता होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दोनों युवतियां 11 जून से गांव में दिखाई नहीं दीं। करीब आठ दिन तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर ग्रामीणों और परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई।
प्रारंभिक जांच: मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा
मामले में बेटियों के पिता भरत सिंह लोधी पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और विवाह को लेकर पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोप है कि पिता दोनों बेटियों को धौलपुर स्थित चंबल नदी के सागर पाड़ा पुल के पास ले गया और नदी में धक्का दे दिया। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत के दौरान पिता ने दोनों बेटियों को नदी किनारे ले जाने की बात स्वीकार की थी। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह बेटियों पर लगातार मानसिक दबाव बना रहा था। फिलहाल दोनों युवतियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें