Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

fire-breaks-out-in-e...

चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी में लगी आग, घर में मची अफरा-तफरी

सिलेंडर हटाने से टला बड़ा हादसा

News Image

रातभर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से घर में भर गया धुआं

दौसा के सोमनाथ तिराहा के पास स्थित प्रधान नगर में शुक्रवार तड़के एक घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी रातभर चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह अचानक उसमें आग भड़क उठी, जिससे पूरे मकान में धुआं फैल गया। आग की लपटों से घर में रखा कूलर और अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। धुआं फैलने पर परिवार के लोगों की नींद खुली और वे तुरंत घर से बाहर निकल आए। घटना के दौरान रसोई गैस सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा सामान काफी नुकसानग्रस्त हो गया।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×