transfer-season-begi...
बैन हटने के बाद मनचाही पोस्टिंग के लिए सिविल लाइंस और सचिवालय में लग रहे चक्कर
राजस्थान में खुल गए तबादले
जयपुर। राज्य सरकार द्वारा 19 जून से 5 जुलाई तक तबादलों पर लगी रोक हटाने के बाद कर्मचारियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनचाही जगह पर पोस्टिंग के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी और उनके प्रतिनिधि राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस स्थित मंत्री आवासों और सचिवालय के चक्कर लगा रहे हैं।सिविल लाइंस में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और परिवहन मंत्री व उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के आवासों पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। मुख्यमंत्री आवास पर भी लोग अपनी समस्याओं और तबादलों से जुड़े मामलों को लेकर पहुंच रहे हैं।
सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तबादलों की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही यह भीड़ और बढ़ सकती है।